Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

Vastu Tips for Home: भूलकर भी घर में न रखें इन चीजों को खाली वरना आ जाएगी कंगाली

 

Vastu Tips for Home: भूलकर भी घर में न रखें इन 5 चीजों को खाली वरना आ जाएगी कंगाली
Vastu Tips for Home: भूलकर भी घर में न रखें इन 5 चीजों को खाली वरना आ जाएगी कंगाली


Vastu Tips for Home: भूलकर भी घर में न रखें इन चीजों को खाली वरना आ जाएगी कंगाली

वास्तु शास्त्र और शास्त्रीय मत के अनुसार, घर में रखी खाली चीजों का दुष्प्रभाव आपकी प्रगति पर पड़ता है।

Vastu Tips for Home: भूलकर भी घर में न रखें इन चीजों को खाली वरना आ जाएगी कंगाली

अगर आपके अच्छे दिन अचानक से बुरे दिनों में बदल रहे हैं तो अपने घर की चीजों पर जरूर ध्यान दें। अक्सर घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके खाली होने पर बुरा असर देने लगती हैं। वास्तु शास्त्र और शास्त्रीय मत के अनुसार, घर में रखी खाली चीजों का दुष्प्रभाव आपकी प्रगति पर पड़ता है। कई बार छोटी से छोटी वस्तु से व्यक्ति का भाग्य रुक जाता है और वह धीरे धीरे कंगाली की ओर ले जाती है। इन चीजों से जीवन में नकारात्मकता आती है और एक के बाद एक नए संकट आने लगते हैं। इसलिए जीवन के विकास और भाग्य वृद्धि के लिए घर में इन चीजों को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। 

Granary अन्न का भंडार

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी अन्न के भंडार को खाली नहीं रखना चाहिए। अगर वह खाली हो रहा है तो उससे पहले ही भर दें, ताकि वह आपके विकास में बाधक न बने। भरा हुआ अन्न का भंडार जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और आपकी समृद्धि में इजाफा करता है। साथ ही हर रोज मां अन्नपूर्णा की पूजा करें, मां अन्नपूर्णा धन-धान्य, ऐश्वर्य और सौभाग्य की देवी हैं। इनकी हर रोज पूजा करने से कभी भी घर का भंडार खाली नहीं रहता है।

Bathroom बाथरूम में खाली बाल्टी

वास्तु विज्ञान के अनुसार, बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। बाथरूम में रखी खाली बाल्टी नकारात्मक ऊर्जा को लाती है, जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप बाल्टी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उसमें हमेशा पानी भरकर रखें। साथ ही हमेशा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि काली या टूटी बाल्टी का प्रयोग ना करें। बाथरूप में नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग करें, जब बाल्टी का प्रयोग हो जाए तो उसे जल से भरकर रख दें, उसे खाली न छोड़ें।

Puja Room पूजा घर में जलपात्र को न रखें खाली

ज्यादातर घरों में पूजा स्थल होता है और पूजा से जुड़ी सामग्री जैसे जलपात्र, घंटी आदि चीजें होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में रखे जलपात्र को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा करने से बाद जलपात्र में जल भर दें और उसमें थोड़ा गंगाजल और एक तुलसी पत्ता डाल दें। ऐसी मान्यता है कि भगवान को भी प्यास लगती है। ऐसे जल से भरा हुआ पात्र पूजा घर में होने पर भगवान प्यासे नहीं रहते हें और संतुष्ट रहते हैं। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। वहीं खाली जलपात्र घर और जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है।

Safe of Money तिजोरी को कभी न करें खाली

हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी तिजोरी या पर्स को खाली नहीं हो। थोड़ा बहुत धन हमेशा रखना चाहिए। खाली तिजोरी या पर्स कंगाली की ओर लेकर जाते हैं। इसलिए ध्यान रखना चाहिए कि तिजोरी या पर्स में कुछ ना कुछ धन अवश्य होना चाहिए। एकदम से इसे पूरा खाली न करें। इसी के साथ तिजोरी में आप कौड़ी, गोमती चक्र, शंख भी रख सकते हैं। यह आपकी समृद्धि में और इजाफा करता है।



🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें