Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

Aaj ka Rashifal 23 जनवरी 2024:हनुमानजी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य


23 जनवरी 2024 को मंगलवार है। सनातन धर्म में मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना का विधान है। इस दिन बजरंग बली की पूजा करने से सभी विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है।


Aaj Ka Rashifal 23 January 2024:


मेष राशि – जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। धैर्यता की कमी रहेगी। दोस्तों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। घर में वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता सुनिश्चित होगी।

वृषभ राशि – मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। रिश्तों की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मिथुन राशि : शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें और क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि : आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावनाएं हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सिंह राशि : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाएं रखें। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। बातचीत में संतुलित रहें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।

कन्या राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी। परिवारिक दिक्कतों के चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, जीवनसाथी से थोड़े अनबन के संकेत हैं। रिश्तों की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।

तुला राशि : प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। मैरिड लाइफ में खुशियों का माहौल होगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। धन से जुड़े फैसले बड़े समझदारी से लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि : मन शांत रहेगा। कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन कार्यों में बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि : परिजनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे। भावनाओं को उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। वस्त्रों की खरीदारी के लिए धन खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी, लेकिन रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर राशि : नई वित्तीय योजना बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अशांति रह सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। आलस्य से दूर रहें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। चुनौतियों से न घबराएं। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और परफॉर्मेंस पर ध्यान दें।

कुंभ राशि : फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। धन, सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं।

मीन राशि : मन अशांत रहेगा। धैर्यता बनाएं रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मित्रों के सहयोग से लंबे से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

जय श्री राम 
#akshayjamdagni 

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें