29 जनवरी के दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है। हिंदू धर्म में इस दिन महिलाएं संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सकट चौथ का निर्जला वर्त भी रखती हैं। सकट चौथ के दिन गणेशजी और चंद्रदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Aaj ka Rashifal 29 January 2024:
मेष राशि – भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास की कमी रहेगी। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्रोध पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
वृषभ राशि : माता के सहयोग से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि : धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। भाई-बहनों की मदद से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से न उलझें। आत्मसंयत रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कर्क राशि : कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती है। धैर्यता बनाए रखें। आज आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी से निर्णय लें।
सिंह राशि : आज ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज दोस्तों के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
कन्या राशि : आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद बचें। आत्मसंयत रखें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि : आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में जरूरी बदलावों के लिए तैयार रहें। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और कड़ी मेहनत के साथ किए गए कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि : प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस मीटिंग्स में अपना ओपिनियन शेयर करने में संकोच न करें। कुछ जातकों को नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी। शाम तक कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए आपके पास पर्याप्त धन होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
धनु राशि : आज धनु राशि वालों का दिन काफी अच्छा रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। शत्रु पराजित होंगे, लेकिन रहन-सहन थोड़ा कष्टमय रहेगा। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें । आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें।
मकर राशि : आज आय कम और खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अपने खर्चों पर नजर रखें और व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। इससे मैनेजमेंट में आपकी सकारात्मक छवि बनी रहेगी और कार्यों की प्रशंसा होगी।
कुंभ राशि : किसी मित्र की मदद से रोजगार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन परेशान रहेगा। धैर्यता बनाए रखें। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हों। आज परिजनों के सुझाव को नजरअंदाज न करें। इससे कार्यों की बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। आज धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आय में वृद्धि के नए मार्ग बनेंगे।
मीन राशि : कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी चुनौतियां बनी रहेंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक शांत मिलेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल होगा। वाणी में सौम्यता आएगी। हालांकि, ऑफिस में परिश्रम अधिक रहेगा । आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें