 |
| Know your today's horoscope, will the luck of these zodiac signs shine with the grace of Lord Vishnu? |
Aaj ka Rashifal:
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
Aaj ka Rashifal:
मेष राशि- धैर्यता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। बातचीत में संतुलित रहें। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे चेहरे पर मुस्कान आएगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मिथुन राशि- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के संयोग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुखमय रहेगा। शुभ समय है।
कर्क राशि- वाणी में मधुरता आएगी। संगीत और कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। धैर्यता में कमी आएगी। मित्रों के सहयोग से कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी। मन शांत रहेगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा।
कन्या राशि- व्यावसायिक लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलावों के संकेत हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता के सहयोग से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। भावनाओं को नियंत्रण रखें। भावुक होकर लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। परिजनों का सहयो मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बौद्धिक और लेखानादि के कार्यों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक राशि- सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। प्यार, करियर, पैसा और हेल्थ जीवन के हर पहलू में भाग्य साथ देगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिजनों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- कार्यस्थल पर अपने टैलेंट को जाहिर करने के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के भरपूर अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश के फैसले बड़ी होशियारी से लें। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस गॉशिप से दूर रहें और अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। नियमित योगा या मेडिटेशन करें। इससे कार्यों का तनाव कम होगा। नेगेटिविटी दूर होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि- भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव होगा। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। सभी कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।
कुंभ राशि- परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं। आय में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च हो सकता है। भावनाओं को वश में रखें और क्रोध के अतिरेक से बचें। आज मित्रों के सहयोग से व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।
मीन राशि- शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज इंटरव्यू की कॉल आ सकती है। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। धन से जुड़े फैसले समझदारी से लें और जल्दबाजी में कोई काम न करें।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें