Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

MANAN KARNE YOGY KATHA: माँ सरस्वती के प्राकट्य की वैदिक कथा

MANAN KARNE YOGY KATHA माँ सरस्वती के प्राकट्य की कथा

MANAN KARNE YOGY KATHA माँ सरस्वती के प्राकट्य की कथा


MANAN KARNE YOGY KATHA माँ सरस्वती के प्राकट्य की कथा:

*🍁माँ सरस्वती के प्राकट्य की कथा🍁*

माता सरस्वती की उत्पत्ति कैसे हुई?

हम सभी इस सृष्टि के निर्माता के रूप में परमपिता भगवान ब्रह्मा को देखते हैं जबकि संचालक की भूमिका भगवान विष्णु व संहारक महादेव स्वयं हैं। सृष्टि निर्माता भगवान ब्रह्मा की पत्नी का नाम सरस्वती है लेकिन आखिरकार सरस्वती माता की कहानी क्या हैं या फिर सरस्वती की उत्पत्ति कैसे हुई?

हम आपको सरस्वती माता का जन्म, इसके पीछे का कारण, भगवान ब्रह्मा की पत्नी बनना इत्यादि सभी के बारे में विस्तार से बताएँगे।

यह उस समय की बात है जब भगवान ब्रह्मा को भगवान शिव ने पृथ्वी के निर्माण का आदेश दिया था। महादेव के आदेशानुसार, भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि व इस पृथ्वी का निर्माण किया। उन्होंने पृथ्वी में समुंद्र, नदियाँ, पहाड़, जीव-जंतु, पेड़-पौधे इत्यादि सभी चीज़ों का निर्माण कर दिया। अपने द्वारा पृथ्वी का निर्माण किये जाने के पश्चात जब भगवान ब्रह्मा ने उसे देखा तो उन्हें अपनी बनाई रचना में कुछ कमी लगी।

पृथ्वी दिखने में तो बहुत सुंदर थी लेकिन चारो ओर केवन मौन व उदासी छाई थी। कही कोई ध्वनि व संवाद नही था एवं सब सूना-सूना सा प्रतीत हो रहा था। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि पृथ्वी में कहीं भी कोई ध्वनी या संगीत नही था जिस कारण पक्षियों के चहचहाने, नदियों के बहने, हवा की सरसराहट इत्यादि कुछ भी सुनाई नही पड़ रहा था। यह देखकर भगवान ब्रह्मा अपनी रचना पर अत्यंत दुखी हो गए और इसका उपाय निकालने भगवान विष्णु के पास गए।

दुखी मन से भगवान ब्रह्मा विष्णु लोक पहुंचे और उनके सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने भगवान विष्णु को बताया कि चूँकि अब यह सृष्टि उन्हें ही चलानी हैं लेकिन वे उन्हें यह सुनसान सृष्टि नही सौंप सकते, इसलिए इसका कोई मार्ग निकाले। भगवान विष्णु ब्रह्मा की चिंता का कारण समझ गए और इसके लिए उन्होंने आदिशक्ति को बुलाने का आह्वान किया।

भगवान विष्णु जानते थे कि किसी भी चीज़ को पूर्ण केवल पुरुषत्व नही कर सकता और उसमे स्त्रीत्व का होना अति-आवश्यक हैं। भगवान विष्णु के द्वारा आह्वान किये जाने पर माँ आदिशक्ति वहां प्रकट हुई ताकि वे एक नयी दैवीय शक्ति को जन्म दे सके।

माँ के प्रकट होने के बाद भगवान ब्रह्मा ने उन्हें सृष्टि का अवलोकन कर उसकी कमी को दूर करने की याचना की। माँ आदिशक्ति ने सृष्टि का गहन अध्ययन किया और पाया कि इसमें तत्व तो सभी विद्यमान हैं लेकिन ध्वनी व संवाद की कमी हैं। साथ ही सृष्टि में बुद्धि व ज्ञान का भी अभाव था। अब माँ को एक नयी शक्ति का विकास करना था जो सृष्टि की इस कमी को दूर कर सके।

सृष्टि की कमी को दूर करने के लिए, माँ दुर्गा के शरीर से एक तेज़ उत्पन्न हुआ व उसमे से स्वेत वस्त्रो में चार हाथो वाली एक दिव्य नारी प्रकट हुई। उसने अपने दो हाथो में वीणा पकड़ रखी थी व तीसरे में वर्णमाला और चौथे हाथ में पुस्तक ले रखी थी। उस नारी का नाम सरस्वती रखा गया।

माँ सरस्वती ने प्रकट होते ही अपनी वीणा से मधुर संगीत बजाया। वीणा का संगीत बजते ही विश्व के समस्त प्राणियों में वाणी का विकास हुआ, वायु में सरसराहट होने लगी, जलधारा में कोलाहल हुआ व पूरा विश्व मानो चहक सा उठा। पूरी पृथ्वी में विभिन्न प्रकार की ध्वनियाँ गुंजाएमान हो उठी जिस कारण हर किसी में एक नया उत्साह व उमंग का संचार हुआ।

इसी के साथ उन्होंने विश्व के सभी प्राणियों व जीव-जन्तुओं की प्रजातियों में उनकी क्षमता के अनुसार विद्या का विकास किया। माँ सरस्वती के प्रभाव के कारण ही हर जीव के अंदर विभिन्न कार्यों को करने की दक्षता थी व सभी में उसी अनुसार अलग-अलग कौशल विकसित हुआ।

इसके बाद माँ आदिशक्ति ने ब्रह्मा जी से कहा कि जिस प्रकार माँ लक्ष्मी भगवान विष्णु की आदिशक्ति है, माँ पार्वती महादेव की, उसी प्रकार माँ सरस्वती आपकी आदिशक्ति व धर्मपत्नी होंगी। माँ आदिशक्ति के कहेनुसार, भगवान ब्रह्मा ने माँ सरस्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार कर लिया।

इस कारण हम सभी माँ सरस्वती को विद्या, बुद्धि, वीणा व संगीत की देवी मानकर उनकी पूजा करते हैं। हर गुरुकुल व विद्यालय में विद्यार्थी माँ सरस्वती की आराधना मुख्य तौर पर करता है। संगीतकार भी माँ सरस्वती को अपनी आराध्य देवी मानते हैं।

🚩Join us for any kind of information related to astrology, Vastu, and numerology. 🚩👇                                                                           
👉Whatsapp Link

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें