Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

Astro Vastu Kosh - ज्योतिष एवं वास्तु

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

Aaj ka Vedic Panchang 22 March 2024: जाने अपने कार्य के लिये आज के शुभ मुहूर्त राहुकाल नक्षत्र और होली के अचूक उपाय

Aaj ka Vedic Panchang 22 March 2024


Aaj ka Vedic Panchang 22 March 2024 का वैदिक हिन्दू पंचांग और होली के अचूक उपाय

दिन - शुक्रवार

विक्रम संवत् - 2080

अयन - उत्तरायण

ऋतु - वसंत

मास - फाल्गुन

पक्ष - शुक्ल

तिथि - त्रयोदशी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र - मघा 23 मार्च प्रातः 04:28 तक तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी

योग - धृति शाम 06:36 तक तत्पश्चात शूल

राहु काल - दोपहर 02:18 से 03:49 तक

सूर्योदय - 06:42

सूर्यास्त - 06:52

दिशा शूल - दक्षिण

ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:07 से 05:54 तक

अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:22 से 01:11 तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:22 से 01:10 तक

व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत

विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

प्रदोष व्रत : 22 मार्च

सूतजी कहते हैं - त्रयोदशी तिथि में सायंकाल प्रदोष कहा गया है । धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की इच्छा रखनेवाले पुरुषों को प्रदोष में नियम पूर्वक भगवान् शिव की पूजा, होम, कथा और गुणगान करने चाहिये ।

दरिद्रता के तिमिर से अन्धे और भवसागर में डूबे हुए संसार भय से भीरु मनुष्यों के लिये यह प्रदोषव्रत पार लगानेवाली नौका है ।

भगवान् शिव की पूजा करने से मनुष्य दरिद्रता, मुर्त्यु-दुःख और पर्वत के समान भारी ऋण-भार को शीघ्र ही दूर कर के सम्पत्तियों से पूजित होता है।

(स्कन्द पुराण : ब्रम्होत्तर खंड)

कालसर्प योग से मुक्ति पाने के लिए

ज्योतिष के अनुसार उनका कालसर्प योग नहीं रहता जिनके ऊपर केसुड़े (पलाश ) के रंग होली के रंग  का फुवारा लग जाता है। फिर कालसर्प योग से मुक्ति हो गई । कालसर्प योग के भय से पैसा खर्चना नहीं है और अपने को ग्रह दोष है, कालसर्प है ऐसा मानकर डरना नहीं अपने को दुखी करना नहीं है

पूरे साल स्वस्थ्य रहने के लिए क्या करें होली पर..??

1- होली के बाद 15-20 दिन तक बिना नमक का अथवा कम नमकवाला भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हितकारी है

 2- इन दिनों में भुने हुए चने - ‘होला का सेवन शरीर से वात, कफ आदि दोषों का शमन करता है ।

3- एक महीना इन दिनों सुबह नीम के 20-25 कोमल पत्ते और एक काली मिर्च चबा के खाने से व्यक्ति वर्षभर निरोग रहता है ।

4- होली के दिन चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य हुआ था । इन दिनों में हरिनाम कीर्तन करना-कराना चाहिए । नाचना, कूदना-फाँदना चाहिए जिससे जमे हुए कफ की छोटी-मोटी गाँठें भी पिघल जायें और वे ट्यूमर कैंसर का रूप न ले पाएं और कोई दिमाग या कमर का ट्यूमर भी न हो । होली पर नाचने, कूदने-फाँदने से मनुष्य स्वस्थ रहता है।

5 - लट्ठी-खेंच कार्यक्रम करना चाहिए, यह बलवर्धक है ।

6 - होली जले उसकी गर्मी का भी थोड़ा फायदा लेना, लावा का फायदा लेना ।

7 - मंत्र सिद्धि के लिए होली की रात्रि को (इसबार 24 मार्च की रात्रि को) भगवान नाम का जप अवश्य करें ।

(Disclaimer - The information given in this article has been collected from various mediums like Panchang, beliefs, or religious scriptures and has been brought to you. Our aim is only to provide information. For accurate and correct decisions, consult the concerned expert as per your horoscope. must take.)


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें