यदि शुक्र ग्रह खराब है, तो आजमाएं लाल किताब के उपाय
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र को कन्या में नीच और मीन में उच्च का माना गया है। इसके बुध, शनि और केतु मित्र हैं। सूर्य व चन्द्र शुत्र हैं। मंगल, गुरु और राहु सम हैं और सप्तम भाव इसका पक्का घर है। लाल
किताब में शत्रु और मित्र कुंडली की स्थिति के अनुसार होते हैं। लाल किताब के अनुसार यहां प्रस्तुत हैं शुक्र को शुभ करने के खाने अनुसार उपाय-
शुक्र के अशुभ होने की निशानी
Ø
शुक्र के साथ राहु का होना अर्थात स्त्री तथा दौलत का असर खत्म।
Ø
यदि शनि मंदा अर्थात नीच का हो तब भी शुक्र का बुरा असर होता है।
Ø
अंगूठे में दर्द का बना रहना या बिना रोग के ही अंगूठा बेकार हो जाता है।
Ø
त्वचा में विकार। गुप्त रोग। पत्नी से अनावश्यक कलह भी शुक्र के अशुभ होने की निशानी है।
सावधानी
Ø
शनि के मंदे कार्य करें तो शुक्र साथ छोड़ देता है।
Ø
पत्नी का सम्मान करें और पराई स्त्री से दूर रहें।
Ø
स्वयं और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। नित्य नहाएं।
Ø
शरीर को जरा भी गंदा न रखें। सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।
उपाय
Ø
लक्ष्मी माता की उपासना करें।
Ø
सफेद वस्त्र दान करें।
Ø
भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें।
Ø
शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं।
Ø
दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें।
खाने
के अनुसार शुक्र के सामान्य उपाय
शुक्र खाना नंबर 1
Ø
शुक्र एक में है और यदि पहले या 7वें खाने में राहु, चन्द्र, सूर्य हो तो पराई स्त्री पर नजर न रखें।
Ø
हमेशा दूसरों की सलाह लेकर ही कोई कार्य शुरू करें।
Ø
यदि शुक्र खराब है तो 25 वर्ष की उम्र में विवाह-संस्कार नहीं करें।
Ø
काले रंग की गाय की सेवा करें।
Ø
दही से स्नान करना चाहिए।
शुक्र खाना नंबर 2
Ø
दूसरों की बजाय सिर्फ ईश्वर से ही मांगें।
Ø
किसी की बुराई करना भाग्य को रोकना सिद्ध होगा।
Ø
चरित्र को ठीक रखना आवश्यक है अन्यथा दुश्मन की दुश्मनी के शिकार हो जाएंगे।
Ø
शेरमुखी मकान का बुरा असर।
Ø
मंगल से संबंधित वस्तुओं जैसे शहद, सौंफ और खांड आदि का दान करें।
शुक्र खाना नंबर 3
Ø
पत्नी का अपमान न करें, बल्कि हर जगह उसकी इज्जत और तारीफ करें।
Ø
दुराचारी होने से बदनामी फैल सकती है।
शुक्र खाना नंबर4
Ø
आसपास या घर में कुआं होतो उसे बंद न करें या उस पर ढक्कन न रखें।
Ø
चन्द्र का उपाय करें।
Ø
दूसरे की बुराइयों पर पर्दा डालें।
Ø
मकान की छत दुरुस्त रखें।
Ø
शराब से दूर रहें।
Ø
बहन और बुआ से अच्छे संबंध रखें।
Ø
यदि शुक्र खराब है तो अपनी पत्नी का नाम बदलकर और औपचारिक रूप से पुनर्विवाह करें।
Ø
माता को खीर का भोग लगाने से भी शुक्र की पीड़ा से शांति मिलती है।
शुक्र खाना नंबर 5
Ø
पराई स्त्री से प्रेम-प्रसंग होना अर्थात अपने आसपास कांटों के जाल बुनना।
Ø
माता-पिता की मर्जी से ही विवाह करें अन्यथा इसका औलाद पर बुरा असर होगा।
Ø
गाय व माता की सेवा करने पर शुभ सूचना प्राप्त होती है।
शुक्र खाना नंबर 6
Ø
पत्नी के बालों में सोने की क्लिप लगाएं।
Ø
अपने पति या पत्नी को नंगे पांव न रहने दें, ऐसा होने पर हानि हो सकती है।
Ø
पत्नी को शान और इज्जत से रखें।
शुक्र खाना नंबर 7
Ø
सफेद गाय नहीं पालनी चाहिए, काली या लाल गाय की सेवा करना शुभ है।
Ø
ससुराल पक्ष के साथ कारोबार न करें।
Ø
बेहया, बेशर्म या कामी विचारों से घिरे रहने से बर्बादी।
Ø
छत में उजालदान न लगाएं अर्थात घर में आसमान से रोशनी के रास्ते बंद कर दें।
शुक्र खाना नंबर 8
Ø
नशा न करें।
Ø
पत्नी से बनाकर रखें।
Ø
चाल-चलन उत्तम रखें।
Ø
माता, भाई और बहन का आशीर्वाद लेते रहें।
Ø
किसी के लिए जमानत न दें और न ही कसम खाएं।
Ø
कभी भी किसी से दान न लें और मंदिर में सिर झुकाते रहें।
Ø
तांबे का सिक्का या नीले फूल को लगातार 10 दिन तक गंदे नाले में फेंकें।
शुक्र खाना नंबर 9
Ø
तीर्थयात्रा के मौके न चूकें।
Ø
भाई से अच्छे संबंध रखें।
Ø
सफेद रंग की गाय न पालें।
Ø
भवन निर्माण के समय शहद और चांदी गाड़ें।
शुक्र खाना नंबर 10
Ø
घर में पश्चिम दिशा की तरफ मिट्टी की दीवार का होना शुभ।
Ø
पश्चिम की दीवार कच्ची रखें या पश्चिम में कच्चा स्थान रखें।
Ø
पति-पत्नी दोनों धर्म-कर्म में विश्वास रखें।
शुक्र खाना नंबर 11
Ø
सरसों का तेल दान करें।
Ø
पत्नी के भाइयों से मदद लें।
Ø
कभी भी किसी पराई स्त्री से संबंध न रखें।
Ø
बुध के उपाय करें।
शुक्र खाना नंबर 12
Ø
सूर्यास्त के समय नीले रंग के फूल को जमीन में दबाएं।
Ø
व्यभिचार न करें।
अल्पविराम !
जय श्री राम
अक्षय शर्मा
9837378309-6839
pt.akshayg@gmail.com
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
🙏
जवाब देंहटाएं