2022 में राशिनुसार अपने घर के योग: इस वर्ष किन राशियों का अपने घर का सपना होगा साकार?
दुनिया में हर एक व्यक्ति दिन रात कड़ी मेहनत इसलिए ही करता है जिससे वो ढेर सारा पैसा कमाकर अपने घर और परिवार को खुशियों और सुख समृद्धि से भरी ज़िन्दगी का सुख दे पाए। जीवन का एक ऐसा ही बड़ा सुख होता है अपने घर का सपना साकार होना। हालाँकि कहना गलत नहीं होगा कि यह सपना तभी पूरा हो सकता है जब ग्रहों-नक्षत्रों और सितारों की चाल आपके पक्ष में हो।
ऐसे में इस ब्लॉग के माध्यम से आज हम जानेंगे कि नए साल वर्ष 2022 में राशिनुसार अपने घर के योग किस राशि के प्रबल बनते नज़र आ रहे हैं और किन राशियों को अभी और इंतज़ार करने पड़ सकता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बात करें तो जमीन और संपत्ति का कारक ग्रह मंगल को माना जाता है जबकि इसके उप कारक ग्रह शनि और शुक्र माने गए हैं। हालांकि सिर्फ यही तीन नहीं बल्कि घर और ज़मीन के लिए कई अन्य ग्रह भी ज़िम्मेदार होते हैं। तो आइये जान लेते हैं कि वर्ष 2022 में ग्रहों के साथ और आशीर्वाद से किन राशियों के घर का प्रबल योग बन रहा है।
तो आइये आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं साल 2022 में किन पांच राशियों के जातकों के लिए घर खरीदने की संभावना सबसे अधिक है।
2022 में राशिनुसार अपने घर का योग
2022 में राशिनुसार अपने घर के योग
2022 में राशिनुसार घर का योग ज्योतिष पर आधारित है और इस बात का संकेत देती है की कोन सी राशि के जातकों की किस्मत इस नववर्ष 2022 में चमक सकती है। किसी भी जातक की कुंडली में बारह भाव होते हैं और सभी जातकों का जीवन इन्हीं बारह भावों के इर्द-गिर्द घूमता है। इन सभी बारह भावों में हरेक भाव जातक के जीवन के अलग-अलग महत्वपूर्ण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। यहाँ एक बात और जाननी आपके लिए जरूरी है कि यह जरूरी नहीं है कि किसी भी जातक के जीवन काल में उसकी कुंडली में संपत्ति भाव सक्रिय हो ही। कभी-कभार ऐसा होता है कि किसी छोटी दशा की वजह से आपके जीवन में कोई घटना अचानक ही घट जाए, हालांकि ऐसा तभी होता है जब उन्हें गोचर कर रहे ग्रहों का सहयोग प्राप्त हो। ऐसे में जातकों की कुंडली में अलग-अलग भावों में ग्रहों की स्थिति और उनका गोचर, जातकों के जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते है।
वैदिक ज्योतिष में जातकों के जीवन के अलग-अलग चरण के लिए अलग-अलग भाव मौजूद हैं जैसे कि प्रत्येक ग्रह जातकों के जीवन में किसी न किसी चीज के लिए कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जमीन और संपत्ति का कारक ग्रह मंगल है जबकि इसके उप कारक ग्रह शनि और शुक्र माने जाते हैं। इसके अलावा बाकी अन्य ग्रह किसी भी घर के गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में आइये देखते हैं कि साल 2022 में ग्रहों का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है और इसके जरिए जानते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि साल 2022 में किन राशियों के जातकों के लिए घर खरीदने की संभावना सबसे अधिक है।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष आधारित राशिफल 2022 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 में कई ऐसे मौके आने की संभावना है जब उन्हें किसी संपत्ति में निवेश करने का मौका मिलेगा। साल 2022 की शुरुआत में आपका लग्न स्वामी और जमीन व संपत्ति का कारक ग्रह मंगल मकर राशि में गोचर कर उच्च का हो जाएगा और इस दौरान यह आपके संपत्ति के भाव पर दृष्टि डालेगा। इसकी वजह से इस बात की प्रबल संभावना है कि आप इस अवधि में जमीन या फिर निजी इस्तेमाल के लिए अपार्टमेंट खरीदने संबंधित कुछ अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे, जिसका अर्थ है कि 2022 में राशिनुसार घर खरीदने के योग बन रहा है। शनि की आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि रहेगी जिसकी वजह से ऐसे सौदे होने की संभावना और भी प्रबल हो सकती है। वार्षिक राशिफल 2022 की भविष्यवाणियों के अनुसार आप इस वर्ष के अंत में व्यवसाय के लिए भी जमीन खरीद सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि आप इस वर्ष कोई बड़ी बिल्डिंग खरीदें और उसमें स्वयं के निजी इस्तेमाल के लिए घर रखने के बाद और सभी घरों को बेच दें। इसके अलावा इस वर्ष की शुरुआत में आपको अचानक से ही कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है जिससे आप किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं, जिससे राशिनुसार घर खरीदने की संभावना 2022 में बढ़ सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष यदि आप कोई निवेश करते हैं तो उसे शनिवार के दिन करें क्योंकि ऐसा करने से आपको निवेश से सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष आधारित वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार साल 2022 वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस वर्ष आप संपत्ति में निवेश करने में सक्षम रह सकते हैं। मंगल और शुक्र की दृष्टि और बाद में जाकर शनि की दृष्टि आपके संपत्ति के भाव पर पड़ेगी जिसकी वजह से आपका जमीन का भाव सक्रिय होगा। ग्रहों की यह स्थिति आपको किसी संपत्ति में निवेश करने के लिए सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। 2022 वार्षिक राशिफल की भविष्यवाणियों के अनुसार साल 2022 के पहले छह महीने आपके जीवन में धन और अच्छे निवेश लेकर आ सकते हैं। यदि आपने पूर्व में कोई जमीन खरीद राखी है तो इस बात की संभावना है कि आप इस दौरान उस पर गृह निर्माण का कार्य शुरू कर दें। संभावना है कि इस दौरान आप अपने गृह निर्माण के लिए महंगी चीजें व घर के जरूरी सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। साल 2022 के अंतिम छह महीनों के दौरान आपको अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से संपत्ति का लाभ हो सकता है। इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति में भी कुछ हिस्सा प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष आप संपत्ति अधिग्रहण करने या उपहार स्वरूप जमीन प्राप्त करने के मामले में भाग्यशाली रह सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में साल 2022 में स्वयं का घर बनाने का आपका सपना पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
राशिफल 2022 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2022 में राशिनुसार अपने घर खरीदने के योग बन हैं। साल 2022 की पहली तिमाही विशेषकर अप्रैल और मई के महीने में आपके जमीन और संपत्ति के भाव पर मंगल और शुक्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति की वजह से आपको इस दौरान जमीन खरीदने या स्वयं का मकान पाने या ढूँढने से संबंधित लाभदायक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आगे चलकर अप्रैल महीने के अंत तक शनि का आपके चौथे भाव में गोचर होगा जिसकी वजह से आपके घर खरीदने की संभावना को और भी बल मिलेगा। इस बात की संभावना है कि इस दौरान आप पहले जमीन खरीदें और फिर उस पर घर का निर्माण करें। संभावना इस बात की भी है कि इस अवधि में आपके द्वारा खरीदी गयी यह जमीन शहर के बाहरी इलाके में मौजूद हो सकती है और इसका आकार भी काफी बड़ा रहेगा। इस दौरान आप अपने फुर्सत के पल बिताने के लिए भी एक जमीन खरीद सकते हैं। कुल मिला कर देखा जाए तो 2022 वार्षिक भविष्यफल के अनुसार वर्ष 2022 के पहले छह महीने वृश्चिक राशि के जातकों को संपत्ति व घर से संबंधित अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि जमीन व घर से जुड़े सौदे आप मंगलवार को करें, इससे आपको सकारात्मक फल प्राप्त होने की संभावना है।
धनु राशि
वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 धनु राशि के जातकों के जीवन में सुख व समृद्धि लेकर आने की संभावना रखता है। साल 2022 में आपके लग्न भाव और चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति अप्रैल के महीने में अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर जाएगा और फिर शेष वर्ष इसी राशि में स्थित रहेगा। लग्न स्वामी की इस स्थिति की वजह से आपको जमीन व संपत्ति संबंधित अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि इस वर्ष आप कोई पुराना मकान खरीदें या फिर कोई ऐसा मकान खरीदें जो कि पुराने रहन सहन के तरीके से बना हो। आप इस वर्ष कोई ऐसी जमीन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं जहां आप पहले रहा करते थे या फिर वर्तमान में लंबे समय से रह रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो 2022 घर व संपत्ति राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातक साल 2022 की पहली तिमाही के बाद अपने सपनों का घर खरीदने में सफल रह सकते हैं। आगे चल कर जुलाई महीने के बाद शनि की दृष्टि आपके जमीन के भाव पर पड़ेगी जिसकी वजह से धनु राशि जातकों की मकान खरीदने की योजना उन्हें सकारात्मक नतीजे प्रदान कर सकता है। संभावना है कि आप इस दौरान खरीदी गई संपत्ति या जमीन से भावनात्मक रूप से जुड़ जाएँगे और आप अपने घर की साजो-सज्जा के लिए सबसे उत्कृष्ट चीजों को खरीदने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नए घर के गृह प्रवेश के दिन अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के लिए कोई बहुत बड़ा समारोह भी आयोजित कर सकते हैं। साल 2022 में आपको घर खरीदने में आपकी माता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस तरह राशिनुसार घर खरीदने की संभावना 2022 में बढ़ सकती है।
सिंह राशि
2022 घर व संपत्ति भविष्यफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2022 के अंतिम छह महीनों में उनका जुनून और गतिशीलता उन्हें अनुकूल परिणाम दे सकती है। इस वर्ष आपके जमीन व संपत्ति के भाव पर बृहस्पति और शनि की साझी दृष्टि रहेगी। यदि आप जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं या फिर निजी उपयोग के लिए जमीन ढूंढ रहे हैं तो ग्रहों की यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि आप इस अवधि में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आप एक शानदार सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं। अप्रैल के महीने में सिंह राशि के जातकों को जमीन खरीदने के लिए पिता से सहयोग व सहायता प्राप्त होने की संभावना है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आप इस दौरान अचानक ही कहीं से धन प्राप्त कर सकते हैं जिसकी मदद से आप इस दौरान किसी संपत्ति में निवेश करने में सक्षम रह सकते हैं। 2022 घर व संपत्ति वार्षिक भविष्यफल के अनुसार जुलाई महीने के बाद ऐसी संभावना बन रही है कि आप अपने पुराने घर के बदले में बड़ा और बेहतर घर लेने का फैसला कर सकते हैं। कुल मिला कर देखा जाए तो यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है और इस वर्ष वे संपत्ति अर्जित करने में सफल रह सकते हैं।
घर का सपना इन ज्योतिषीय उपायों से होगा साकार
अगर आपकी राशि ऊपर दी गयी पांच राशियों में नहीं है तो परेशान या निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यहाँ हम आपको कुछ सरल ज्योतिषीय उपायों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर के सपने को पूरा करने में एक कदम आगे बढ़ सकते हैं।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का चौथा भाव चल और अचल संपत्ति को दर्शाता है। ऐसे में कुंडली में घर के योग को प्रबल बनाने के लिए चन्द्रमा को मज़बूत करने की सलाह दी जाती है।
- सफ़ेद फूल, सफ़ेद चन्दन, खोये की मिठाई या खीर से चंद्रमा की पूजा अवश्य करें।
- एक मिट्टी की हांडी ले लें और इसमें दूध, घी, शक्कर, शहद, दही, कपूर और मिशरी सब डाल लें। इसके बाद इस हांडी के समक्ष दुर्गा नवार्ण मंत्र का जप करें। जप करने के बाद इस हांडी को पास किसी तालाब या नदी के पास ज़मीन में गाड़ दें। लाल किताब के इस उपाय से आपको जल्द ही भवन की प्राप्ति हो जाएगी।
- इसके अलावा मंगलवार के दिन सफ़ेद गाय या बछड़े को लाल मसूर खिलाने से भी व्यक्ति के घर का सपना पूरा हो सकता है।
- इसके अलावा आप किसी मंदिर में जाकर पत्थरों से घर बनाएं और इसके बाद भगवान से अपने घर की मनोकामना का ज़िक्र करें। इस उपाय को करने से भी घर का सपना पूरा हो सकता है।
- ऐसा भी मुमकिन है कि, आपके घर का सपना किसी कुंडली दोष की वजह से साकार न हो पा रहा हो।
0 टिप्पणियाँ