Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

सोमवार, 1 अगस्त 2022

Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण

Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण

Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण
Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण 


सावन माह में भगवान शिव की आराधना से हर मनोकामना की पूर्ति होती है. शिव जी जितने भोले हैं, उनते ही रहस्यमयी भी हैं. इनका स्वरूप, इनके प्रतीक और गण सब शिवमय हैं। 

भगवान शिव के प्रमुख गणों में से एक है नंदी भैरव, वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, जय और विजय भी शिव के गण हैं। माना जाता है कि प्राचीनकालीन किताब  धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र और मोक्षशास्त्र के रचनाकार नंदी ही थे।

नंदी कैसे बने शिव के गण शिव की घोर तपस्या के बाद शिलाद ऋषि ने नंदी को पुत्र रूप में पाया था। शिलाद ऋषि ने अपने पुत्र नंदी को संपूर्ण वेदों का ज्ञान प्रदान किया। एक दिन शिलाद ऋषि के आश्रम में मित्र और वरुण नाम के दो दिव्य ऋषि पधारे। नंदी ने अपने पिता की आज्ञा से उन ऋषियों की उन्होंने अच्छे से सेवा की। जब ऋषि जाने लगे तो उन्होंने शिलाद ऋषि को तो लंबी उम्र और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया लेकिन नंदी को नहीं।

तब शिलाद ऋषि ने उनसे पूछा कि उन्होंने नंदी को आशीर्वाद क्यों नहीं दिया? इस पर ऋषियों ने कहा कि नंदी अल्पायु है। यह सुनकर शिलाद ऋषि चिंतित हो गए। पिता की चिंता को नंदी ने जानकर पूछा क्या बात है पिताजी। तब पिता ने कहा कि तुम्हारी अल्पायु के बारे में ऋषि कह गए हैं इसीलिए मैं चिंतित हूं। यह सुनकर नंदी हंसने लगा और कहने लगा कि आपने मुझे भगवान शिव की कृपा से पाया है तो मेरी उम्र की रक्षा भी वहीं करेंगे आप क्यों नाहक चिंता करते हैं।

इतना कहते ही नंदी भुवन नदी के किनारे शिव की तपस्या करने के लिए चले गए। कठोर तप के बाद शिवजी प्रकट हुए और कहा वरदान मांगों वत्स। तब नंदी के कहा कि मैं उम्रभर आपके सानिध्य में रहना चाहता हूं। नंदी के समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने नंदी को पहले अपने गले लगाया और उन्हें बैल का चेहरा देकर उन्हें अपने वाहन, अपना दोस्त, अपने गणों में सर्वोत्तम के रूप में स्वीकार कर लिया।

Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण
Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण 

शिव जी के द्वारपाल प्रिय गण नंदी

बाबा बैजनाथ की नगरी देवघर में बैद्यनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर नंदी जी विराजमान हैं और उनके ठीक बगल में है मंदिर का गर्भ गृह. यहां पर छोटे और बड़े चार नंदी बाबा हैं. कहा जाता है कि हर शिव मंदिर के मुख्यद्वार पर नंदी विराजमान होते हैं, इसलिए ये शिव जी के द्वारपाल कहलाते हैं.

भगवान शिव के सबसे प्रिय गण नंदी हैं। उन पर ही महादेव सवारी करते हैं। जो लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं, वे नंदी को भी प्रणाम करते हैं और उनके कानों में अपनी फरियाद कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नंदी जी से आप जो भी अपनी मनोकामनाएं कहते हैं, वे सब भगवान शिव तक पहुंचाते हैं. शिव कृपा से वह मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण
Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण 


नंदी पर शिव की विशेष कृपा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सतयुग में भगवान भोलेनाथ ने नंदी से कहा था कि जब वे ध्यान और तपस्या में लीन रहें, तब कोई भी भक्त अपने मन की व्यथा और मनोकामनाएं तुम्हारे कान में कहेगा, वह सभी बातें मुझ तक पहुंच जाएंगी. यह भी कहते हैं कि भगवान शिव जब साधनारत रहते थे, तो माता पार्वती भी अपनी बातें नंदी के कानों में कहती थीं.

नंदी हैं भगवान भोलेनाथ के 

जो भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहेंगे, वह आपके आराध्य भगवान भोलेनाथ तक पहुंच जाएंगी. देवघर के शिव मंदिर में भी नंदी के कान में बोलने वालों का तांता लगा रहता है। मंदिर के पुजारी कहते हैं कि नंदी बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय गण में आते हैं। भोलेनाथ तक अपनी अर्जी पहुंचानी हो, तो नंदी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

श्रावण माह में देवघर में मेला लगता है और शिव भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि भक्त अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन ठीक से नहीं कर पाते। तब वे याद करते हैं महादेव के प्रिय नंदी जी को । नंदी जी से वे अपनी बातें कहते हैं और इस उम्मीद से अपने घर जाते हैं कि शिव कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी |

Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण

Nandi भगवान शंकर जी के प्रिय गण व उनके वाहन के कान में अरदास कहने का महत्व और कारण


Download


🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें