Aaj ka Rashifal 28 November 2023: जानें अपनी राशि का हाल आज इन राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार
28 नवंबर 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है।
बजरंगबली की कृपा से जातक को संकटों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 28 नवंबर के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि- सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निगेटिव लोगों से दूरी बनाएं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को आज काम के सिलसिले में बातचीत करते दौरान संतुलन बनाए रखना चाहिए। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आलस्य की पकड़ से दूर रहें। कलीग्स आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें।
वृषभ राशि- संतान सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। खर्च बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। पेशेंस रखें। गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक है। मन शांत और खुश रहेगा। नौकरी में सीनियर का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ अन्य काम भी मिल सकते हैं। एग्जाम एवं इंटरव्यू जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है और स्वभाव भी थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा के आशातीत परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। किसी दोस्त का सपोर्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। मन खुश रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार के कामों के चलते जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ का दायरा बढ़ेगा। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है। जॉब करने वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आज जंक फूड से दूरी बनाएं। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क राशि- नौकरी करने वालों का दिन बिजी रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यर्थ के गुस्से और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के लिए टास्क मिल सकते हैं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। इंकम के स्रोत बनेंगे। बात-चीत में पेशेंस रखें। क्रोध से बचें। संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा।
सिंह राशि- आज खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव जाग सकते हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए वॉक पर जाएं। खुद के के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके लिए ऑइली फूड से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि- आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी मेंटल का हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं। आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। कॉन्फिडेंस के साथ कमर कसें और अपने ऑफिस टास्क को पूरा करें।
तुला राशि- मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन एवं वस्त्रों के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। अपनी एमोशन्स को काबू में रखें। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। फालतू के खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि- मां की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। उथल-पुथल भरा दिन है, मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास मे कमी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आएंगी। धार्मकि यात्रा पर जाने के योग हैं।
धनु राशि- आज क्रोध से दूर रहें। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। इंकम में वृद्धि होगी। हेल्थ पर फोकस करें। मन में शांति रहेगी। शिक्षा से जुड़े कामों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिडेपन का भाव आ सकता है। घर-परिवार की सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। वविदों से दूर रहें।
मकर राशि- मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पेशेंस रखें। क्रोध के भाव से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ राशि- धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाइड्रेटेड रहें। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। आय में सुधार होगा। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। गुस्सा करना आज ठीक नहीं है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें, परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। तनाव से दूर रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
मीन राशि- आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में तरक्की के योग हैं। माता के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें